रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई दी है।
अंतरिक्ष में भारत ने आज एक नया आयाम स्थापित कर लिया है, 'मिशन चंद्रयान-3' की सफलता हम सभी के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण हैं।
इस मिशन से जुड़े सभी वैज्ञानिकों एवं सदस्यों को इस सफलता पर अशेष शुभकामनाएं, आज आप सभी ने हम सभी देशवासियों को गौरव का पल दिया है।
आप सबको देश का सलाम!
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August 23, 2023
उन्होंने कहा है कि हमारे वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा से इस कठिन मिशन को पूरा कर इतिहास रच दिया है। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश और चंद्रमा पर पहुंचने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है। देश के लोगों को इस उपलब्धि पर गर्व है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के तीन करोड़ नागरिकों की ओर से इस मिशन से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी है।