Wednesday, July 2, 2025
Homeराज्यहाय गर्मी ! तापमान का पारा 43 डिग्री के पार... 30 जिलों...

हाय गर्मी ! तापमान का पारा 43 डिग्री के पार… 30 जिलों में हीट वेब का अलर्ट

प्रयागराज । प्रयागराज समेत यूपी के 30 जिलों में अगले कुछ दिनों तक हीट वेब का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं यूपी में मौसम का मिजाज बिगड़ता जा रहा है। पारा नए रिकॉर्ड बना रहा है। गुरुवार को दिन का तापमान यहां 43 डिग्री के पार पहुंच गया जबकि बुधवार को तापमान 42 डिग्री के आसपास था। जिले में तापमान इस साल सारे रिकॉर्ड को तोड़ते हुए तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 29.1 रहा। सड़कों पर सन्नाटा रहा और आसमान से आग बरसती रही। हीट वेब के चलते लोग मुंह में रूमाल बांधकर सड़कों पर देखे गए।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों तक इसी तरह की गर्मी और लू चलने की संभावना है। यहां सुबह से ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। गर्मी से लोग बेहाल रहे। दिन में चल रही हल्की हवा सूरज के तेवर के आगे फेल रही। सुबह 9 बजे के बाद सड़कों पर लोग निकलने से परहेज करने लगे हैं। जो लोग जरूरी काम से निकले भी उन्होंने गर्मी से बचाव के लिए शरीर को पूरी तरह ढककर रखा। मौसम के जानकारों के अनुसार अभी पारा और चढ़ने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें :- लोकतंत्र का महापर्व में मतदान का जोश… शादी की रस्मों से पहले वोट डालने पहुंची दुल्हन

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments