Wednesday, March 11, 2026
Homeरायपुर  कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम के नवा रायपुर स्थित आवास के...

  कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम के नवा रायपुर स्थित आवास के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुए राजस्व मंत्री

रायपुर/STAR NEWS| राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा आज कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम को नवा रायपुर में आबंटित शासकीय आवास में आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने मंत्री नेताम को नए आवास में प्रवेश के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर धरसींवा विधायक अनुज शर्मा भी उपस्थित थे। गौरतलब है कि कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम को नवा रायपुर के सेक्टर 24 में नूतन आवास एम-05 आबंटित किया गया है। मंत्री नेताम ने अपने परिजनों के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर आवास में गृह प्रवेश किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments