Saturday, February 28, 2026
Homeअपराधगौण खनिजों का अवैध परिवहन कर रहे 16 वाहनों के खिलाफ प्रकरण...

गौण खनिजों का अवैध परिवहन कर रहे 16 वाहनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

जगदलपुर। कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देश पर जिला खनिज जांच दल द्वारा 10 मई तक बस्तर जिले के रायकोट, सरगीपाल, परपा, कोड़ेनार, भानपुरी और बडांजी क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर गौण खनिजों का अवैध परिवहन कर रहे 16 वाहनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।

खनिज अधिकारी शिखर चेरपा ने बताया कि खनिज जांच दल निरीक्षण के दौरान खनिजों के अवैध परिवहन और उत्खनन कर रहे 16 वाहनों पर प्रकरण दर्ज कर पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। जांच दल ने रेत लदे 4 टिप्पर वाहन, मिट्टी और ईंट लदे 1 ट्रेक्टर, चूना पत्थर लदे 5 टिप्पर और 6 हाईवा वाहनों के खिलाफ अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया है। अवैध परिवहन करने वाले वाहन मालिकों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। खनिज जांच उडनदस्ता दल के खनिज निरीक्षक मिदुल गुहा, खनिज सिपाही डिकेश्वर खरे, सीताराम नेताम ने यह कार्रवाई की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments