Friday, November 27, 2026
Homeअपराधचाकू से गोदकर युवक को उतारा मौत के घाट… पुलिस हिरासत में...

चाकू से गोदकर युवक को उतारा मौत के घाट… पुलिस हिरासत में आरोपी

दुर्ग। शहर के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में बीती रात युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। आपसी विवाद के बाद युवक पर चाकू व डंडे से वार किया गया। युवक की पीठ व शरीर पर कई वार कर युवक फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियों गिरफ्तार कर लिया है। जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक का नाम शुभम बन्दे (20) निवासी बोरसी भाठा वार्ड 50 पदमानाभपुर के रूप में हुई है। शुभम बंदे टाइल्स लगाने का काम करता था। सोमवार की रात करीब 11 से 12 के बीच शुभम बंदे का कुछ युवकों से पुरानी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि युवकों ने उस पर चाकू व डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। युवक पेट व पीठ पर चाकू मारकर सभी फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। परिजन उसे जिला अस्पताल से निजी अस्पताल ले जा रहे थे इस दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें :- रायपुर पश्चिम विधानसभा अंतर्गत आज निकली गुढ़ियारी में संविधान यात्रा – विकास उपाध्याय

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पद्मनाभपुर पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस जल्द इस मामले का खुलासा करेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments