Thursday, March 12, 2026
Homeछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री साय ने दी पर्युषण-पर्व की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री साय ने दी पर्युषण-पर्व की शुभकामनाएं

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों विशेषकर जैन धर्म के अनुयायियों को पर्युषण-पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्युषण पर्व जैन समाज का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है। मान्यता है कि भगवान महावीर ने इस त्यौहार के दौरान अपनी शिक्षाएं दीं और जैन धर्म के मुख्य सिद्धांतों को प्रतिपादित किया।

पर्युषण पर्व मनाने का मूल उद्देश्य आत्मा को शुद्ध बनाने पर ध्यान केंद्रित करना होता है। यह महापर्व आत्मविशुद्धि, संयम, त्याग और आत्मचेतना को विकसित करने का अवसर देता है। यह पर्व अहिंसा, दया, क्षमा, प्रेम की राह पर चलना सिखाता है।

यह भी पढ़ें :- मुख्यमंत्री से जु-जित्सु चैंपियनशिप में मैडल जीतने वाली खिलाड़ियों ने की मुलाकात

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments