Thursday, March 12, 2026
Homeछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री श्री साय से रायपुर एवं बिलासपुर नगर निगम की नव निर्वाचित...

मुख्यमंत्री श्री साय से रायपुर एवं बिलासपुर नगर निगम की नव निर्वाचित महापौर ने की मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके निवास पर रायपुर एवं बिलासपुर नगर निगम की नव निर्वाचित महापौर मीनल चौबे एवं पूजा विधानी ने मुलाकात की। श्री साय ने उन्हें नव दायित्व के लिए बधाई एवं सफल कार्यकाल हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि दोनों ही नगर निगमों की जनता ने भाजपा सरकार के कार्यों पर अटूट विश्वास करते हुए पर अपना पूर्ण विश्वास भाजपा पर जताया है और दोनों ही शहरों में ट्रिपल इंजन की सरकार बनी है। आप दोनों महापौर की जिम्मेदारी है कि नगर के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तन्मयता से कार्य करें।

यह भी पढ़े :- वार्डों का सर्वांगीण विकास पार्षदों की प्राथमिकता में हो- मुख्यमंत्री श्री साय

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडे, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत उपस्थित रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments