रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने बिहार विधानसभा चुनावों में भाजपानीत एनडीए की शानदार जीत को बिहार के सुशासन मॉडल की ऐतिहासिक जीत कहा है। बिहार के नतीजे डबल इंजन की सरकार के पिछले 20 वर्षों के कार्यकाल में वहां का जो विकास और सुशासन की व्यवस्था और भयमुक्त वातावरण की ओर इंगित करते हैं। सुशासन, विकास और सौहार्द्रता पर बिहार की जनता ने अपनी मुहर लगाई है, डबल इंजन की सरकार पर उसने विश्वास व्यक्त किया है, सरकार के द्वारा किए गए विकास पर विश्वास किया है। श्री देव ने बिहार के कैबिनेट मंत्री और छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रभारी नितिन नबीन की शानदार जीत के लिए श्री नबीन को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बिहार की चुनावी कमान सम्हालने वाले छत्तीसगढ़ के सभी पदाधिकारियों, मंत्रियों, सांसदों, विधायकों ने इस चुनाव में जिस पुरुषार्थ का परिचय दिया, उलका भी सुपरिणाम राजग की पराक्रमी विजय के रूप में सामने आया है।
सुरक्षा, शुचितापूर्ण राजनीति, युवा पीढ़ी के भविष्य के निर्माण के लिए ऐतिहासिक जनादेश : पाण्डेय
भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पांडे ने कहा कि बिहार की जीत आम जनता का एनडीए को आशीर्वाद है। बिहार की सुरक्षा के लिए, बिहार में शुचितापूर्ण राजनीति के लिए, बिहार में युवा पीढ़ी के भविष्य के निर्माण के लिए यह ऐतिहासिक जनादेश है। एक तरफ जंगलराज, लूटपाट, सब प्रकार से असुरक्षा की भावना, माता एवं बहनों के साथ जो अत्याचार किए गए, यह जनादेश उस राजनीतिक दुष्प्रवृत्ति को माकूल जवाब है, सदाचार की शुरुआत है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लोगों ने देखा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को सराहा है। इसी विश्वास के साथ बिहार में सरकार बन रही है। बिहार का भविष्य उज्जवल है। यह आम जनता का प्रधानमंत्री श्री मोदी पर विश्वास का प्रमाण है।
ये नतीजे बिहार में मोदी मैजिक की प्रामाणिकता सिद्ध कर रहे हैं : जम्वाल
भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने बिहार के चुनाव नतीजों पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ये नतीजे बिहार में मोदी मैजिक की प्रामाणिकता सिद्ध कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर संगठनात्मक स्तर पर कार्यकर्ताओं के अनथक परिश्रम और ‘मेरा बूथ-सबसे मजबूत’ की रणनीति की सफलता है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के नेतृत्व में बिहार में पार्टी के चुनाव प्रचार की कमान सम्हालकर जो कड़ी मेहनत की और बिहार में भाजपानीत राजग की ऐतिहासिक जीत की बुनियाद रखी, उसके लिए श्री साय व श्री देव के साथ ही प्रदेश के सभी पार्टी पदाधिकारी, मंत्री, सांसद, विधायक, निगम-मंडल के अध्यक्ष व कार्यकर्ता नि:संदेह बधाई के पात्र हैं।
यह जीत बिहार की जनता की आकांक्षाओं की जीत है : साय
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने बिहार चुनावों में यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और नीतियों के साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक रणनीति पर जनता-जनार्दन की मुहर है। यह जीत बिहार की जनता की आकांक्षाओं की जीत है।
बिहार की जनता ने तमाम हथकंडों को धता बताते हुए विकास और सुशासन पर भरोसा किया : साव
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि बिहार के चुनाव नतीजे बहुत ही ऐतिहासिक परिणाम हैं। बिहार की जनता ने सारे प्रकार के हथकंडों को धता बताते हुए विकास और सुशासन पर भरोसा किया है, डबल इंजन की सरकार पर भरोसा किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए पर भरोसा किया है। यह चुनाव परिणाम बहुत ऐतिहासिक है विकास और सुशासन के लिए बिहार की जनता ने जो जनादेश दिया है, उससे देश की राजनीति को एक नई दिशा मिलेगी और प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश और बिहार एक बार फिर आगे बढ़ेगा।
बिहार की जनता ने विकास का साथ देकर सुशासन के साथ खड़े होने का फैसला लिया : शर्मा
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एवं पार्टी पदाधिकारी सहित आम जन को शुभकामनाएँ और बधाई दी है। बिहार की जनता ने उचित समय में उचित निर्णय लिया है। बिहार की जनता ने एक बार फिर विकास का साथ दिया है और सुशासन के साथ खड़े होने का फैसला लिया है।
महागठबंधन को जनता ने महठगबंधन करार दिया है : चौधरी
बिहार में एनडीए की शानदार जीत पर प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि यह एनडीए की जीत नहीं, आंधी और सुनामी भी है। एनडीए को बिहार की जनता ने आशीर्वाद दिया है। एनडीए विकसित भारत की नींव डाल रहा है। जनता समझ रही हैं भाजपा और सहयोगियों की सरकार बेहतर हैं। भाजपा और एनडीए को आशीर्वाद मिल रहा है। वहां सुशासन स्थापित किया जा रहा हैं। कांग्रेस के वोट चोरी वाले अभियान को लेकर मंत्री ओपी चौधरी ने कहा- कांग्रेस डूबती नाव हैं, महागठबंधन को जनता ने महठगबंधन करार दिया है। उनकी पार्टी में के लोग जान बचाने इधर उधर भाग रहे हैं। इन्हें देश की जनता सबक सिखा रही है। जनता के बीच ये लोग नकारात्मक एजेंडा लेकर जाते हैं, अनर्गल आरोप लगाते हैं, जिसका जवाब जनता दे रही हैं।
बिहार के सभी वर्गों के सपनों को साकार करने के राजग के संकल्पों की जीत – भाजपा
भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रय यशवंत जैन, अखिलेश सोनी व डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने बिहार की जनता का अभिनन्दन करते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के मूलमंत्र के साथ विकास और विकसित भारत के वैचारिक दृष्टिकोण की जीत है। यह जीत बिहार के सभी वर्गों के सपनों को साकार करने के राजग के संकल्पों की जीत है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज ने बिहार चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के लिए बिहार के मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि मतदाताओं ने जाति एवं संप्रदाय से ऊपर उठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर भरोसा किया है। श्री बजाज ने कहा कि राष्ट्रवाद की चुनावी बयार बिहार से दक्षिण के राज्यों में चलेगी। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोकसिंह ठाकुर, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह. और अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान ने भी बिहार के चुनाव नतीजों को ऐतिहासिक बताते हुए बिहार की जनता को बधाई दी है। इसके साथ ही मंत्री, सांसद, विधायक, निगम मंडल आयोग के अध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारी एवं कायकर्ताओं ने भी बिहार चुनाव में ऐतिहासिक जीत की बधाई दी।

