Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे आयेंगे चुनाव प्रचार में...

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे आयेंगे चुनाव प्रचार में…

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे गुरूवार 9 नवंबर को चुनाव प्रचार के लिये छत्तीसगढ़ आ रहे है बैकुंठपुर और कटघोरा में लेंगे चुनावी सभा

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे विशेष विमान से दिनांक 9 नवंबर 2023 गुरूवार को सुबह 11.50 बजे रायपुर पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजे हेलीकाप्टर द्वारा रायपुर से रल्वे ग्राउंड शिवपुर चर्चा बैकुंठपुर के लिये रवाना होंगे। दोपहर 1.10 बजे रेलवे ग्राउंड शिवपुर चर्चा बैकुंठपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.20 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा बैकुंठपुर से ग्राम-बाकी मोंगरा, कटघोरा के लिये रवाना होंगे। दोपहर 3 बजे ग्राम-बाकीमोंगरा, कटघोरा में आमसभा को संबोधित करेंगे। शाम 4.10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा ग्राम-बाकीमोंगरा, कटघोरा से रायपुर के लिये रवाना होंगे। शाम 5.10 बजे विशेष विमान सेवा द्वारा रायपुर से नई दिल्ली के लिये रवाना होंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments