Tuesday, January 20, 2026
Homeअपराधकांकेर में पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़... आठ लाख का इनामी नक्सली...

कांकेर में पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़… आठ लाख का इनामी नक्सली ढेर

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक इनामी नक्सली ढेर हो गया। मुठभेड़ में मारे गए नक्सली पर आठ लाख का इनाम घोषित है। नक्सली के शव की पहचान नक्?सली कमांडर मनकेर के रूप में हुई है।

इसके अलावा मौके से एलएमजी रायफल के साथ ग्रेनेड व विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि सर्चिंग के दौरान नक्सलियों से जवानों का आमना-सामना हो गया। लगातार दो घंटे चली मुठभेड़ के बाद जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले। इसके बाद जवानों को मुठभेड़स्थल से वर्दीधारी नक्सली का शव मिला।

यह भी पढ़ें :- भारत निर्वाचन आयोग ने ऐलान किया लोकसभा चुनाव की तारीख… तीन चरणों में होगे छत्तीसगढ़ में मतदान…

कांकेर में जवानों से मुठभेड़ में नक्सली ढेर
इधर, बीजापुर जिले में थाना बेदरे क्षेत्रान्तर्गत हिंगमेंटा-लंका के जंगलों में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में मारे गए दो नक्सलियों की शिनाख्त हो गई है। सुरेश मुहंदा निवासी हिंगमेंटा 10 वर्षो से सक्रिय था। सन्नु मुहंदा हिंगमेटा बाल संघम के रूप में भर्ती होकर पांच वर्षों से संगठन में सक्रिय था। वर्तमान में संगठन में मिलिशिया सदस्य के रूप में तैनात था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments