Thursday, July 3, 2025
Homeराज्यभूकंप के झटके से कांपा अंडमान, जान-माल का नहीं हुआ कोई नुकसान

भूकंप के झटके से कांपा अंडमान, जान-माल का नहीं हुआ कोई नुकसान

नई दिल्ली। बुधवार की सुबह अंडमान की धरती कांप उठी। पहले तो लोगों को एकाएक समझ नहीं लेकिन जैसे ही भूकंप का अहसास हुआ तो सावधान हो गए। 4.1 की तीव्रता वाले इस भूकंप से कहीं कोई नुकसान होने की खबर नहीं है। केंद्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीप समूह पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक सुबह 7 बजकर 53 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई। अंडमान में आए भूकंप की वजह से अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। एनसीएस ने एक्स पर एक पेस्ट में लिखा,10 जनवरी को सुबह 7 बजकर 53 मिनट पर अंडमान द्वीप पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र 10 किमी गहराई में रहा।

यह भी पढ़ें :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सूरजपुर के जमदेई में शासन की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री वितरित की

बता दें कि अंडमान द्वीप समूह में 572 द्वीप हैं, जिनमें 38 द्वीपों पर लोग बसे हुए हैं। इससे पहले नवंबर महीने में भी अंडमान निकोबार में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 19 नवंबर को अंडमान निकोबार में 4.5 तीव्रता का भूकंप आया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments