कवर्धा/STAR NEWS। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। कुसुमगटा गांव में एक शादी समारोह से लौटते वक्त उनके काफिले को एक खड़ी कार के कारण 10 मिनट तक रास्ते में रुकना पड़ा। इस दौरान कार का ड्राइवर मौके से गायब था, और पुलिस समय पर रूट क्लियर नहीं कर पाई। मजबूरन काफिले को वैकल्पिक मार्ग से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना पड़ा।
क्या है मामला?
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी चंद्रशेखर वर्मा की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए कुसुमगटा गांव पहुंचे थे। यह गांव कवर्धा जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर है। शादी समारोह से लौटते वक्त उनके काफिले के रास्ते में एक गाड़ी खड़ी मिली, जो बड़ी समस्या का कारण बन गई।
कार का ड्राइवर गायब था, और पुलिस समय पर वाहन हटाने में असफल रही। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात जवानों ने गाड़ी को हटाने का प्रयास किया, लेकिन इसमें काफी समय लग गया। अंततः सुरक्षा अधिकारियों ने वैकल्पिक मार्ग से काफिले को कवर्धा के कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया।
डिप्टी सीएम भी थे मौजूद
घटनाक्रम के दौरान काफिले में मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी मौजूद थे। यह वाकया मुख्यमंत्री के काफिले की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
सुरक्षा में चूक पर उठे सवाल
इस घटना ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर खामियों को उजागर किया है। पुलिस की लापरवाही रूट को समय पर क्लियर न कर पाना और आपात स्थिति में वाहन हटाने में देरी पुलिस की तैयारी पर सवाल उठाता है।
सुरक्षा जोखिम
खड़ी गाड़ी के आसपास का क्षेत्र असुरक्षित हो सकता था, जिससे मुख्यमंत्री की सुरक्षा खतरे में पड़ गई।