Thursday, July 3, 2025
Homeराजनीतिभाजपा की संभाग स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न, भाजपा सदस्यता अभियान 2 सितंबर से...

भाजपा की संभाग स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न, भाजपा सदस्यता अभियान 2 सितंबर से …

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यता अभियान को लेकर प्रदेशभर में तैयारी जोरों पर है। शनिवार को प्रदेश के सभी पांच संभागों रायपुर, दुर्ग, बस्तर, बिलासपुर, और सरगुजा में संभागस्तरीय बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को अभियान के हर पहलू पर मार्गदर्शन दिया और इस महापर्व को सफल बनाने के लिए संकल्पित होने का आह्वान किया।

2 सितंबर से शुरू होगा सदस्यता अभियान
भाजपा के इस सदस्यता अभियान की शुरुआत 2 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के हाथों सदस्यता ग्रहण करने से होगी। इसके बाद, 3 सितंबर को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक भव्य कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के हाथों सदस्यता ग्रहण कर राज्य में इस अभियान का शुभारंभ करेंगे।

संभागीय बैठकों में मार्गदर्शन
रायपुर में आयोजित बैठक में भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने कहा, “भाजपा का सदस्य बनना गर्व की बात है। हमें ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाकर पार्टी को मजबूत करना है। इस अभियान में हर वर्ग के लोगों तक पहुंचना होगा।” उन्होंने कार्यकर्ताओं को कमजोर बूथों और उन इलाकों में अधिक ध्यान देने की सलाह दी, जहां भाजपा की उपस्थिति कम है।

यह भी पढ़ें :- समाज कोे शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक क्षेत्रों में अग्रणी बनाने सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान – मंत्री लखन लाल देवांगन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा, “सदस्यता अभियान भाजपा का सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, और हमारी सक्रियता के कारण ही हम दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी हैं।” उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अभियान में पूरी सक्रियता से भाग लेने का आह्वान किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments