CG News Raipur : बालाजी आयरन इस्पात कंपनी को कथित फर्जी NOC के आधार पर अनुमति दिए जाने के आरोपों ने अब बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। तिल्दा क्षेत्र के अल्दा गांव में ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है और सैकड़ों लोगों ने SDM व तहसीलदार कार्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी को बिना सही ग्रामसभा सहमति के NOC जारी कर दी गई। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
CG न्यूज़ Raipur : NOC जारी करने में जनप्रतिनिधियों की कोई भूमिका नहीं होती
वहीं मामले को तूल पकड़ता देख मंत्री टंकराम वर्मा ने कलेक्टर को जांच के निर्देश देने की बात कही है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि NOC जारी करने में जनप्रतिनिधियों की कोई भूमिका नहीं होती और यह प्रक्रिया कंपनी व ग्राम पंचायत के बीच सहमति पर आधारित होती है।
CG News Raipur : मंत्री ने ग्रामीणों द्वारा लगाए गए पैसे लेकर काम कराने और दलाली जैसे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें भ्रामक बताया। हालांकि, बढ़ते विरोध और सियासी बयानबाजी के बीच अब सबकी नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी है। फिलहाल अल्दा में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं और ग्रामीण अपने आंदोलन पर डटे हुए हैं।

