Saturday, February 28, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

भाजपा विधायक दल की बैठक

रायपुर। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विष्णुदेव साय राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। आज यहां भाजपा विधायक दल की बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया गया।

भाजपा के नव निर्वाचित विधायकों की बैठक रविवार दोपहर आहूत की गई जिसमें भाजपा विधायक दल के नेता का चयन करने रायशुमारी की गई। विधायक दल से चर्चा के उपरांत पर्यवेक्षकों ने केंद्रीय नेतृत्व को अवगत कराया। इसके उपरांत श्री साव के नाम की घोषणा कर दी गई।

प्रदेश भाजपा मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित बैठक में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री द्वय अर्जुन मुंडा व सर्वानंद सोनोवाल तथा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम, भाजपा संगठन व चुनाव प्रभारी ओम माथुर, केंद्रीय मंत्री व चुनाव सह प्रभारी डॉ. मनसुख मांडविया, भाजपा संगठन सह प्रभारी नितिन नबीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी सहित सभी नवनिर्वाचित विधायक उपस्थित रहे। विदित है कि हाल ही हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 54 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर प्रचण्ड बहुमत हासिल किया है।

इसके पूर्व मुख्यमंत्री पद की दौड़ में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह के नाम सुर्खियों में थे। भाजपा ने सरगुजा संभाग की सभी सीटों पर कमल खिलाया है। इस लिहाज से विष्णुदेव साय के नाम को प्रधानता दी गई। वैसे विष्णुदेव साय को पार्टी की हर आज्ञा का समर्पण के साथ पालन करने का भी पुरस्कार मिला है। जब छत्तीसगढ़ भाजपा की कमान अरुण साव को दी गई थी, तब विष्णुदेव साय को संगठन की जिम्मेदारी से पृथक किया गया था

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments