Saturday, February 28, 2026
Homeछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री ने महान समाजसेवी ईश्वर चन्द्र विद्यासागर की जयंती पर उन्हें किया...

मुख्यमंत्री ने महान समाजसेवी ईश्वर चन्द्र विद्यासागर की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महान समाजसेवी, दार्शनिक और शिक्षाविद ईश्वर चन्द्र विद्यासागर की जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने कहा है कि ईश्वर चन्द्र जी बंगाल के पुनर्जागरण के स्तम्भों में से एक माने जाते हैं। उनके अथक प्रयासों से विधवा पुनर्विवाह कानून 1856 पारित हुआ। उन्होंने बहुपत्नी प्रथा और बाल विवाह के विरुद्ध भी आवाज़ उठाई।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विद्यासागर जी ने अपने बेटे की शादी एक विधवा से कराकर तत्कालीन समाज में एक अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने स्थानीय भाषा के विकास और बालिका शिक्षा के लिए स्कूलों की श्रृंखला शुरू करने के साथ कोलकाता में मेट्रोपॉलिटन कॉलेज की स्थापना की। उन्होंने समाज सुधारों की वकालत करते हुए कई लेख लिखकर लोगों में जागरुकता फैलाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वरचंद्र जी ने अपने व्यक्तित्व और कार्य कुशलता से शिक्षा, साहित्य तथा समाज कल्याण के क्षेत्रों में अमिट छाप छोड़ी। भारतीय समाज में सुधार के लिए उनका अतुल्य योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री श्री साय के हाथो मिला 100 कुंभकारों को इलेक्ट्रॉनिक चाक

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments