Friday, July 4, 2025
Homeछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक वर्ष की उपलब्धियों को साझा किया, प्रदेश...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक वर्ष की उपलब्धियों को साझा किया, प्रदेश की जनता का जताया आभार

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 03 दिसम्बर 2023 को हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत का जिक्र करते हुए प्रदेश की जनता को आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिन प्रदेश के विकास, सुशासन और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण था, जब जनता ने उन्हें विश्वास और बहुमत दिया था।

मुख्यमंत्री ने इस दिन को ‘आपके विश्वास, सपनों और उम्मीदों की जीत’ बताया और प्रदेशवासियों के प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “यह जीत प्रदेश के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

वर्षभर की सरकार की उपलब्धियों पर संतोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार ने ‘मोदी की गारंटी’ के प्रमुख वादों को प्राथमिकता से पूरा किया है, जिससे प्रदेश में विकास के नए आयाम सामने आए हैं। इससे न केवल प्रदेश में खुशहाली आई है, बल्कि हर वर्ग का समग्र विकास भी हुआ है।

यह भी पढ़े :- कांग्रेस ने शुरू किया ‘धान खरीदी केन्द्र चलो अभियान’, किसानों की समस्याओं पर की चर्चा

साथ ही, मुख्यमंत्री ने विश्वास दिलाया कि उनकी सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर काम करती रहेगी और प्रगति के सर्वोच्च प्रतिमान स्थापित करेगी। उन्होंने प्रदेश की जनता का पुनः आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सरकार छत्तीसगढ़ को और अधिक समृद्ध और विकसित बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments