Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए माँगा आरोग्य का वरदान

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के निरोगी एवं सुखमय जीवन की कामना की । उन्होंने प्रदेशवासियों को धनतेरस पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी ।

इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि समृद्धि व ऐश्वर्य के लिए धन के देवता कुबेर और आरोग्य के लिए भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व सभी के लिए सुख-समृद्धि लेकर आए और भगवान धन्वंतरि सभी को आरोग्य प्रदान करें।

यह भी पढ़ें :- विधायक कार्यालय लोरमी में आयोजित जनदर्शन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सुनी समस्याएं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments