Wednesday, January 21, 2026
Homeछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय नंदकुमार बघेल के पार्थिव शरीर पर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय नंदकुमार बघेल के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित पाटन सदन पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता स्वर्गीय नंदकुमार बघेल के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके परिजनों से भेंटकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से परिवारजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

यह भी पढ़ें :- पांच सांसद को मिलेगा संसद रत्न अवार्ड, देखिए पूरी लिस्ट

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक किरण सिंहदेव ने भी स्वर्गीय नंदकुमार बघेल को श्रद्धांजलि दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments