Tuesday, January 13, 2026
Homeछत्तीसगढ़सादगी से मना सीएम विष्णु देव साय का 61वां जन्मदिन, मां से...

सादगी से मना सीएम विष्णु देव साय का 61वां जन्मदिन, मां से लिया आशीर्वाद

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपना 61वां जन्मदिन सादगी के साथ मनाया। इस खास अवसर पर वे अपनी पत्नी के साथ गृहग्राम पहुंचे और मां का आशीर्वाद लिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कविता के जरिए अपनी मां के प्रति प्रेम व्यक्त किया।

सीएम साय ने अपनी पोस्ट में लिखा—
“मां द्वारे की तुलसी जैसी, मां बरगद की छाया-सी,
मां कविता की सौम्य पंक्तियां, महाकाव्य की काया-सी।”

जन्मदिन के मौके पर मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं के साथ सत्यनारायण कथा का श्रवण करेंगे और स्कूली बच्चों संग अपना दिन बिताएंगे। इसके अलावा, उन्होंने बच्चों के लिए न्योताभोज का आयोजन भी किया है।

यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 61वां जन्मदिन, जशपुर में मनाया विशेष दिन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत देशभर के कई नेताओं ने सीएम साय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments