Friday, August 1, 2025
Homeछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर दशहरा पर्व के पारंपरिक सदस्यों के साथ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर दशहरा पर्व के पारंपरिक सदस्यों के साथ किया भोजन…

जगदलपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने बस्तर प्रवास के दौरान वर्ष 1921 में स्थापित आमचो बस्तर क्लब बस्तर दशहरा में संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से पहुँचे मांझी-चालकी, मेंबर-मेंबरिन और बस्तर दशहरा पर्व के पारंपरिक सदस्यों के साथ दोपहर का भोजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दशहरा समिति के उपाध्यक्ष लक्ष्मण माँझी से चर्चा की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोपहर के भोजन में बस्तर के पारंपरिक व्यंजनों के साथ सैगोड़ा, उड़द दाल बड़ा एवं बंगाला चटनी, मिक्स वेज पकोड़ा, चैलाई भाजी, करेला प्याज आलू बैंगन बड़ी, झूड़गा की सब्जी,रायता, पुड़ी, जीरा राइस, दाल तड़का का भी स्वाद लिया।

यह भी पढ़ें :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा चेक वितरण कर एनआरएलएम के दीदी को दिया गया बीमा का लाभ…

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments