Saturday, August 2, 2025
Homeछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की दी शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की दी शुभकामनाएँ

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के पण्डरी स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु गोबिंद नगर पहुँचकर सिखों के 10वें गुरू और खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती पर आयोजित प्रकाश पर्व समारोह में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सिखों के दशम गुरु गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती समारोह में हुए शामिल

उन्होंने गुरुद्वारा में मत्था टेककर गुरुग्रंथ साहिब की परिक्रमा की,साथ ही संकीर्तन में भी भाग लिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने सिख समाज सहित प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। सिख समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को शॉल एवं कृपाण भेंटकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें :- भूत पिशाच निकट नहीं आवे महावीर जब नाम सुनावें : धर्मगुरु Kalicharan Maharaj

इस अवसर पर विधायक पुरन्दर मिश्रा,जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments