Friday, February 27, 2026
Homeजगदलपुर/रायपुरजनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष प्रत्याशियों के सम्मेलन चुनाव की तारीख क्यों बढ़ रहा...

जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष प्रत्याशियों के सम्मेलन चुनाव की तारीख क्यों बढ़ रहा है प्रशासन – सुशील मौर्य

भाजपा नेताओं के दबाव में काम करने का आरोप

जगदलपुर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव सम्मेलन की लगातार बढ़ाई जा रही तारीख को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने प्रशासन पर भाजपा नेताओं में ऐसा करने का आरोप लगाया है।
सुशील मौर्य ने कहा है कि जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष प्रत्याशियों के चुनाव के लिए सम्मेलन की तारीख पहले 3 से 4 हुई फिर 4 से 6 कर दी गई। जगदलपुर में 11 तारीख को सम्मेलन बुलाने की बात कही जा रही है, आखिर जिला प्रशासन निष्पक्ष चुनाव क्यों नहीं कर पा रहा है, जिला प्रशासन किसके दबाव पर कार्य कर रहा है, साफ प्रतीत हो रहा है कि जिला प्रशासन निष्पक्ष नहीं है बल्कि भाजपा सरकार और भाजपा के नेताओं दबाव में कार्य कर रहा है जो लोकतंत्र के मूल्यों के अनुरूप नहीं है। जिला प्रशासन को चुनाव पूरी पारदर्शीता के साथ कराना चाहिए न कि सरकार के दबाव में आकर। श्री मौर्य ने पूछा है कि क्या जिला प्रशासन के पास पुलिस बल की कमी है? क्या पुलिस बल की कमी के चलते जिला प्रशासन तारीख पर तारीख बढ़ा रही है? इस पर जिला प्रशासन को सामने आकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। साफ प्रतीत होता है कि भाजपा सरकार के दबाव में जिला प्रशासन कार्य कर रहा है, जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है जिला प्रशासन को इसका जवाब देना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments