Tuesday, January 20, 2026
HomeराजनीतिRSS के मुख्यालय नागपुर में होगी कांग्रेस की विशाल रैली, 10 लाख...

RSS के मुख्यालय नागपुर में होगी कांग्रेस की विशाल रैली, 10 लाख लोगों की शामिल होने का दावा

स्टारन्यूज़ डेस्क । कांग्रेस की स्थापना दिवस पर गुरुवार को नागपुर में विशाल रैली आयोजित की गई है। इस रैली में लगभग 10 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। कांग्रेस पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए नागपुर की रैली को बड़े पैमाने पर आयोजित करने जा रही है। इस रैली को भाजपा के लिए चुनौती माना जा रहा है। वहीं कांग्रेसी इस रैली के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम भी करेगी।

उल्लेखनीय है, कि नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुख्यालय है। इस रैली में कांग्रेस अपने लोकसभा चुनाव की रणनीति का खुलासा भी कर सकती है। इस रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अशोक गहलोत, सहित सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी इसमें शामिल हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें :- अब भारत न्याय यात्रा के तहत आमजन से राहुल गांधी जुड़ेंगे

वही बता दें की इसके अलावा सभी प्रदेश अध्यक्षों को भी इस रैली में आमंत्रित किया गया है। रैली के लिए बड़े पैमाने पर नागपुर में झंडा और बैनर लगाए गए हैं। नागपुर को कांग्रेस मय कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments