Friday, February 27, 2026
Homeअपराधविदेशी दंपति से घिनौनी वारदात से देश की साख गिरी

विदेशी दंपति से घिनौनी वारदात से देश की साख गिरी

अजय श्रीवास्तव / रायपुर। स्पैन से भारत भ्रमण में आये एक दंपति के साथ झारखंड के जिला दुमका में स्पेनिश महिला के साथ घिनौनी वारदात सामने आया है। इस विदेशी महिला को लगभग एक दर्जन लोगों ने सामुहिक गैंगरेप की घटना सामने आई है। झारखंड के जिला दुमका में स्पेन की महिला से शुक्रवार देर रात सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर 3 लोगों को हिरासत में ले लिया है। मामला हंसडीहा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी अनुसार एक विदेशी दंपति भारत घूमने के उद्देश्य से झारखंड प्रदेश आयी थी। कल देर रात यह दंपति मोटरसाइकिल से ढुमका से भागलपुर जा रहे थे तभी रात लगभग 12 बजे के आसपास वे जब हंसडीहा-बाजार के पास सुनसान जगह पर वे कैम्प लगाकर रुके थे। तभी अचानक लगभग एक दर्जन लोगों ने सूनेपन का फायदा उठाकर विदेशी दंपति के साथ पहले मारपीट की उसके बाद महिला के साथ बारी-बारी से बलात्कार किया।

यह भी पढ़ें:- 17 प्रकोष्ठों के माध्यम से जनता को साधेगी भाजपा

घटनाक्रम के बाद पीड़ित दंपति ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने तुरंत एक्शन में आयी और इस निंदनीय घटना के बाद पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले कर पूछताछ कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments