अजय श्रीवास्तव/रायपुर — देश सहित पूरे विश्व में क्रिकेट के चहेतों की कमी नहीं है और छत्तीसगढ़ में भी विश्व स्तर के क्रिकेट फ्लेयरों की पहचान पहले से ही है और अभी वर्तमान पीढ़ी के प्लेयर देश की टीम एवं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं। IPL मैचों में भी यहां के प्लेयर दिख चुके हैं। IPL मैचों की तर्ज में छत्तीसगढ़ में पहली बार होने जा रहे छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग का भव्य आयोजन होने जा रहा है। आज इस बात की जानकारी छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी है। इस बात की जानकारी देते हुए CGCSS के चैयरमैन श्रीहरि बुदेंलापल्ली ने बताया,कि इस लीग का आयोजन छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम नया रायपुर में आयोजित करेगा । इस प्रीमियर लीग आयोजन में 6 टीमें शामिल होंगी।
इस प्रीमियर लीग के कुल 18 मैच होंगे| खास बात यह रहेगी कि इस आयोजन में सिर्फ छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को ही शामिल किया जाएगा। हर टीम में 15 से 20 खिलाड़ी हों सकते हैं । इन सभी टीमों के पर्सनल स्पॉन्सर भी होंगे जो इस टीम को फाइनेंस करेंगे। इस प्रीमियर लीग को चार कैटेगरी में बांटा गया है। ये कैटेगिरी A से लेकर D तक होगी । यह आयोजन जून जूलाई माह में किया जाएगा। सभी टीमों के सभी खिलाड़ियों का ऑक्सन के जरिए चयन किया जाएगा। इस प्रीमियर लीग को ITW स्पान्सर कम्पनी करेंगी। साथ ही श्रीहरि बुदेंलापल्ली ने बताया कि प्रीमियर लीग के विजेता टीम को 31 लाख रुपए और उपविजेता को 21 लाख की दी पुरस्कार राशि दी जाएगी।


