Monday, October 13, 2025
Homeछत्तीसगढ़उप मुख्यमंत्री द्वय विजय शर्मा एवं अरुण साव ने अपनी वीरता से...

उप मुख्यमंत्री द्वय विजय शर्मा एवं अरुण साव ने अपनी वीरता से नक्सलवाद की जड़ों को कमजोर करने वाले जवानों को किया सम्मानित

० देश के वीर जवानों के सम्मान में “साउंड ऑफ सोल 3.0, संदेशे आते हैं” का हुआ आयोजन० देश भक्ति गीतों से बॉलीवुड के पार्श्व गायक रूप कुमार राठौर ने लोगों को किया भावविभोर

रायपुर। देश की रक्षा करने वाले देश के वीर जवानों की शहादत को नमन करने और उनके प्रदेश को नक्सल आतंक से मुक्त कराने में योगदान अपना योगदान देने वाले जवानों को याद करने के लिए “साउंड ऑफ सोल 3.0, संदेशे आते हैं” कार्यक्रम का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं अरुण साव शामिल हुए। जहां बॉलीवुड के पार्श्व गायक रूप कुमार राठौर ने अपने देशभक्ति गीतों और नग्मों से सभी को भावविभोर कर दिया।

उप मुख्यमंत्री द्वय विजय शर्मा एवं अरुण साव ने अपनी वीरता से नक्सलवाद की जड़ों को कमजोर करने वाले जवानों को किया सम्मानित

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री द्वय श्री शर्मा एवं श्री साव ने प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में नक्सलियों के विरुद्ध अभियान कर नक्सलवाद की जड़ों को कमजोर करने वाले 30 डीआरजी के जवानों, पुलिस बल, बस्तर फाइटरों का शाल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया। सम्मानित जवानों में अपनी वीरता से नक्सलियों को नाकों चने चबाने को मजबूर करने वाली महिला बस्तर फाइटर के जवानों का भी सम्मान किया गया। किसी ने अपने कर्तव्य पथ पर हाथ खोए, किसी ने अपने पैर, किसी ने नक्सल विरोधी ऑपरेशनों में अपना सब कुछ अर्पण कर लोगों की रक्षा की ऐसे वीर जवानों ने अपने व्यक्तिगत अनुभवों को उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा से साझा किया। उन्होंने सभी जवानों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया। नक्सलियों के खिलाफ अभियानों में घायल होने वाले डीआरजी के जवानों से मुलाकात कर उनका सम्मान किया। इस कार्यक्रम में देश के वीर सपूतों के सम्मान में छोटे छोटे बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों ने कविताओं, नाटक, नृत्य और गीतों का भी प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम में राज्य पुलिस बल के बैंड के द्वारा देश भक्ति गीतों की अनोखी प्रस्तुति दी गयी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments