Tuesday, January 13, 2026
Homeछत्तीसगढ़प्रयागराज महाकुंभ के छत्तीसगढ़ पवेलियन में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने श्रद्धालुओं...

प्रयागराज महाकुंभ के छत्तीसगढ़ पवेलियन में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने श्रद्धालुओं के साथ मनाया मुख्यमंत्री साय का जन्मदिन

०  महाकुंभ में पहुंचे श्रद्धालु भी शामिल हुए बर्थडे में

रायपुर। आज प्रयागराज महाकुंभ में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ पवेलियन में महाकुंभ पहुंचे छत्तीसगढ़वासियों के साथ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जन्मदिन केक काटकर हर्षोल्लास से मनाया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ निरंतर विकास की राह पर अग्रसर है। उनका जनसेवा के प्रति समर्पण अनुकरणीय है। आज हम सभी उनके जन्मदिवस पर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हैं। महाकुंभ में मौजूद श्रद्धालुओं ने इस आयोजन की सराहना की और छत्तीसगढ़ पवेलियन में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यह भी पढ़े :- कांग्रेस का दावा – पंचायत चुनाव में भाजपा से मिली बड़ी बढ़त, गांवों की जनता ने भाजपा को नकारा

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments