Wednesday, October 15, 2025
Homeअपराधतेज रफ्तार ने फिर एक बेटे से मां किया जुदा

तेज रफ्तार ने फिर एक बेटे से मां किया जुदा

अजय श्रीवास्तव / रायपुर। एक ओर केन्द्र सरकार हिट एंड रन केस का कानून लागू करने जा रही है लेकिन देश भर में इस कानून का विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। लेकिन सरकार ये कानून लागू करने से पहले वाहन निर्माता कंपनीयों से जल्द ही अधिक रफ्तार में चलने वाले वाहनों को लेकर भी कोई कानून व्यवस्था करें तो बेहतर होगा।

राजधानी में आज तक तेज रफ्तार वाहन का कहर सामने आया है। इस दुखद घटना में एक बेटे ने जीवन भर के लिए अपनी मां को खो दिया। अपने बेटे को स्कूल की छुट्टी के बाद इंद्रप्रस्थ फेस 2 कालोनी से घर वापस लेकर जा रही कुसुमलता दुबे को तेज रफ्तार (महेन्द्रा) थार ने पीछे से उनकी स्कूटी को पीछे से जोरदार ठोकर मारी जिससे वाहन में सवार मां बेटे हवा में उछल कर गिर पड़ें। भीड़ ने तुरंत ही दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन इलाज के पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें :- नकली रासायनिक खाद गोदाम पर छापा

वहीं बेटे का इस दुर्घटना में पैर फैक्चर हो गया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डी.डी.नगर थाना पुलिस ने तत्काल की मौके पर पहुंचकर भीड़ के द्वारा रोके गए गाड़ी चालक आकाश दास को वाहन OD 33-AK-9728 सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चालक पर नियमानुसार कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments