Sunday, February 15, 2026
Homeधमतरीभीषण सड़क हादसा: 201 कोबरा बटालियन के 3 जवानों सहित 4 लोगों...

भीषण सड़क हादसा: 201 कोबरा बटालियन के 3 जवानों सहित 4 लोगों की मौत, एक जवान गंभीर रूप से घायल

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरी बाईपास के पास शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही 201 कोबरा बटालियन (CRPF की एलीट इकाई) के जवानों की डिजायर कार ने नेशनल हाईवे-30 पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, उसके परखच्चे उड़ गए और सवार लोग अंदर फंस गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से गैस कटर की सहायता से कार काटकर शवों को बाहर निकाला गया।

हादसे में तीन कोबरा जवानों और कार के सिविलियन ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। मृतकों में जवानों के नाम मुकेश कुमार, सौरभ तोमर और राजकुमार गोंड बताए जा रहे हैं, जबकि ड्राइवर का नाम हीरा लाल नागर है। जानकारी के अनुसार, ये जवान छुट्टी पर अपने घर जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। हादसे के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments