Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़जब तक  महादेव एप" के वास्तविक सरगनाओं को सजा नहीं हो जाती...

जब तक  महादेव एप” के वास्तविक सरगनाओं को सजा नहीं हो जाती है, चुप नहीं बैठूंगा : राजेश मूणत

रायपुर। रायपुर पश्चिम से भाजपा विधायक औऱ पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने महादेव एप मामले को छत्तीसगढ़ विधानसभा में मज़बूती से उठाया है। जिस लड़ाई को हमने 2 साल पूर्व शुरू किया था,उसे अंजाम तक पहुंचकर ही दम लेंगे। राजेश मूणत रायपुर पश्चिम से भाजपा विधायक औऱ पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश ने महादेव एप मामले को छत्तीसगढ़ विधानसभा में मज़बूती से उठाया है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर भी जनता के प्रति अपने भाव औऱ  मंशा प्रकट करते हुए कहा है कि मुझे पूरा भरोसा है कि महादेव एप मामले में छत्तीसगढ़ सरकार बड़ा एक्शन लेगी। सत्ता पक्ष का विधायक होने के नाते मैं आम जनता को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि जब तक पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में फलने फूलने वाले  “महादेव एप” के वास्तविक सरगनाओं को छत्तीसगढ़ के युवाओं को ठगने वालों को सजा नहीं मिल जाती है, तब तक चुप नहीं बैठूंगा। जिस लड़ाई को हमने पिछले 2 साल से शुरू किया था,उसे अंजाम तक पहुंचाकर ही दम लेंगे।

यह भी पढ़ें :- छत्तीसगढ़ी संस्कृति से विदेशी छात्रों का प्रभावित होना गौरव का क्षण : शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments