Tuesday, January 13, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयLoksabha Election: एक दिन में गिरे कांग्रेस के तीन विकेट

Loksabha Election: एक दिन में गिरे कांग्रेस के तीन विकेट

नई दिल्ली। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद गुरुवार को कांग्रेस के वरिष्ठ और राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ आज भाजपा में शामिल हो गए हैं। साथ ही बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा ने भी भाजपा की सदस्यता ले ली है। बुधवार को भी बॉक्सर विजेंदर सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे कर बीजेपी में शामिल हो गए है। गौरव वल्लभ ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा कि 2-3 प्रमुख मुद्दे थे, जिन्हें मैंने अपने इस्तीफे पत्र में उजागर किया था। मैं सुबह-शाम संपत्ति बनाने वालों को गाली नहीं दे सकता। धन पैदा करना कोई अपराध नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने सुबह विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पत्र पोस्ट किया। उस पत्र में मैंने अपने दिल की सारी व्यथा लिखी। मेरा शुरू से यही विचार रहा है, कि भगवान श्री राम के मंदिर (अयोध्या में) का निर्माण होना चाहिए। एक निमंत्रण मिला और कांग्रेस ने निमंत्रण अस्वीकार कर दिया। मैं इसे स्वीकार नहीं कर सकता। गठबंधन के नेताओं ने सनातन पर सवाल उठाए, कांग्रेस इसका जवाब क्यों नहीं दे रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments