रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज अपने दो दिवसीय असम प्रवास पर रवाना हुए। श्री साव असम विधानसभा चुनाव तैयारियों की बैठक में शामिल होंगे। इससे पहले वे नवा रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में पत्रकारों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि, डबल इंजन की सरकार ने असम में तेज गति से विकास कार्य किए हैं। इससे राज्य विकसित प्रदेश की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। आज असम अशांति के दौर से बाहर निकलकर शांति और स्थिरता का वातावरण स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा सरकार की नीतियों और योजनाओं का लाभ प्रदेश को मिला है, जिससे असम की तरक्की और समग्र विकास को नई गति मिली है। इसी कारण यहां भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में सकारात्मक माहौल बना है। हम सभी असम के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में निरंतर कार्य कर रहे हैं।
देश में सिर्फ तीन जिले नक्सल प्रभावित रहने के सवाल पर श्री साव ने कहा कि, मोदी जी सरकार बनने के बाद ठोस और मजबूती से कार्रवाई हुई है। इससे अब नक्सलवाद समाप्ति की ओर है। उन्होंने कहा कि, देश और प्रदेश के विकास के लिए निकला मुक्त होना आवश्यक है। परिणाम लोगों के सामने हैं। नक्सली थोड़े से जगह में बच गए हैं। इस जगह से भी नक्सलियों का सफाया होना तय है।
श्री साव ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्यों पर कहा कि, चुनाव आयोग ने एक व्यापक अभियान चलाकर एसआईआर की प्रक्रिया पूरी की है। अब सारी प्रक्रिया होने के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होने जा रहा है। इससे मतदाता सूची में शुद्धता आएगी। ये लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है।

