Tuesday, January 20, 2026
Homeछत्तीसगढ़अधिकारी स्कूलों को व्यवसायिक पाठ्यक्रम के लिये समान अपने चहेतो के फर्म...

अधिकारी स्कूलों को व्यवसायिक पाठ्यक्रम के लिये समान अपने चहेतो के फर्म से खरीदने दबाव बना रहे – धनंजय सिंह ठाकुर

रायपुर। जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा स्कूलों को फ़ोन कर समान खास फर्म से खरीदने के लिये दबाव बनाने को भाजपा की कमीशन खोरी की नीति करार देते हुये प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार कमीशन खोरी, भ्रष्टाचार में आकंठ तक डूब गईं हैं। अब स्कूलों में व्यवसायिक पाठ्यक्रम के लिये खरीदी की जानी वाली समानो को अपने चहतो के खास फर्म से ही खरीदने जिला शिक्षा अधिकारी एवं ब्लाक शिक्षा अधिकारी से प्रधानपाठकों पर दबाव बना रहे हैं। स्कूलों में व्यावसायिक पाठ्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न स्कूलों में बैंकिंग प्लंबिंग, एग्रीकल्चर, हॉस्पिटल मैनेजमेंट, ब्यूटी एंड वैलनेस आधारित विभिन्न पाठ्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है, इसके लिये प्रत्येक स्कूलों को 2 लाख रुपया फंड दिया गया हैं अब उस फंड पर भाजपा समर्थित लोगों की नजर गढ़ गईं।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार में जेम पोर्टल के माध्यम से विभागीय खरीदी में भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा हैं। स्थानीय स्तर पर जिस दर में समान उपलब्ध हैं उससे चार से पांच गुना महंगे दरो पर खरीदी की जा रही हैं, सरकारी खजाने को लूटा जा रहा है। अब स्कूलों पर अनैतिक दबाव बनाया जा रहा हैं। जंबूरी में अभी करोड़ों की गड़बड़ी उजागर हुई हैं। ये सब शिक्षा मंत्री के संरक्षण में हो रहा है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि स्कूलों को आवश्यकतानुसार समान खरीदने की स्वतंत्रता मिलनी चाहिए। स्कूलों में फ़ोन कर चहेतो को लाभ पहुंचाने की कोशिश कर रहे अधिकारियो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाये, प्रधानपाठक पर दबाव बनाना अनुचित हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments