Wednesday, September 3, 2025
Homeछत्तीसगढ़वर्तमान में जारी राशनकार्ड पर बदलेगी तस्वीरें

वर्तमान में जारी राशनकार्ड पर बदलेगी तस्वीरें

अजय श्रीवास्तव/ रायपुर। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हो गया है, साथ पूर्ववर्ती सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को या तो बंद कर दिया जाएगा या उन योजनाओं को वर्तमान सरकार अपने नाम से जारी कर देगी। ऐसा इसलिए होगा, कि कांग्रेस सरकार की नरवा,गरवा घुरवा, बाड़ी जैसी योजनाओं को लेकर भाजपा ने विपक्ष में रहते हुए सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे तो यह माना जा सकता है कि भविष्य में यह योजनाएं वर्तमान भाजपा सरकार इन्हें पूर्ण रूप से बंद करने जा रही।

परन्तु केन्द्रीय खाद्यान्न योजना का लाभ प्रदेश भर के जिन हितग्राहियों को मिल रहा था। वे शायद सुचारू रूप से संचालित रहे,हां बस उस योजना के दस्तावेजों में पूर्ववर्ती सरकार के मुखियाओं की फोटो को हटाया जा सकता है।

मिली जानकारी अनुसार प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार आम नागरिकों को जारी राशनकार्ड पर अब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं खाद्य नागरिक उपभोक्ता आपूर्ति विभाग के पूर्व मंत्री अमरजीत भगत की फोटो को हटाकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ खाद्य मंत्री की फोटो लगाने का कार्य का आदेश जारी कर दिया जाएगा, बस प्रदेश के खाद्य मंत्री के नाम की घोषण मात्र का इतंजार शेष है।

यह भी पढ़ें :- मेरे लिए सबसे बड़ी ये चार जातियां गरीब, युवा, महिलाएं, किसान : पीएम मोदी

वहीं राज्य शासन के कोष से सरकार द्वारा अब राशनकार्ड नवीनीकरण के नाम पर लाखों रुपए खर्च किए जाएंगे। क्योंकि राशनकार्ड नवीनीकरण पर अपने सरकार के मुखिया की फोटो लगाने की परंपरा बीते कुछ सालों से शुरू हो गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments