Friday, July 4, 2025
Homeछत्तीसगढ़दो ईनामी नक्सलीयों को पुलिस ने किया गिरफतार 

दो ईनामी नक्सलीयों को पुलिस ने किया गिरफतार 

अजय श्रीवास्तव /बीजापुर। फरसेगढ़ थाना, डीआरजी व छसबल 13वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने ने एरिया डॉमिनेशन के दौरान चिन्तनपल्ली से एक पुरुष नक्सली बुधराम को गिरफ्तार किया है। इस नक्सली पर जिला पुलिस अधीक्षक ने 10 हजार रूपए का इनाम घोषित कर रखा था। ठीक इसी तरह एक और अन्य कार्यवाही में DRG एवं पुलिस थाना क्षेत्र की संयुक्त टीम ने सर्चिंग के दौरान जंगल से एक अन्य महिला नक्सली को भी गिरफ्तार किया जिस पर भी बीजापुर पुलिस अधीक्षक में 05 हजार रूपए का इनाम घोषित कर रखा था। यह दोनों नक्सली अलग-अलग नक्सली वारदातों में शामिल थे और लंबे समय से फरार चल रहे थे और ये दोनों सुरक्षा बलों के लिए बड़े घातक हो चले थे।

पुलिस जानकारी के अनुसार बीजापुर जिले के थाना क्षेत्र पुलिस ने एक महिला और एक पुरुष नक्सली को गिरफ्तार किया है। पुलिस जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार को कुटरू थाना व डीआरजी के जवानों ने एरिया डॉमिनेशन के दौरान अम्बेली से महिला नक्सली को गिरफ्तार किया था। पकड़ी गई महिला नक्सली पर पुलिस ने पहले से ही उस पर 05 हजार रुपए का ईनाम घोषित कर रखा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस रिकॉर्ड को देखकर उसे पहचान गया कि यह वही नक्सली है जिस पर पुलिस इनाम घोषित कर रखा था। गिरफ्तार पुरुष नक्सली के उपर भी पुलिस ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

दोनों नक्सलियों से यह पूछताछ की जा रही है कि वह किन-किन नक्सली वारदातों में अन्य किसी नक्सली संगठन के साथ कहां-कहां वारदातों में शामिल रहा है।पकड़े गए दोनों नक्सलियों के विरुद्ध कुटरू व फरसेगढ़ थाना में कार्यवाही करते हुए न्ययालय के समक्ष पेश किया गया हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments