Saturday, September 19, 2026
Homeअपराधदो जिन्दा कारतूस और कट्टा पुलिस जप्ती में,आरोपी गिरफ्तार

दो जिन्दा कारतूस और कट्टा पुलिस जप्ती में,आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है लेकिन अवैध हथियार और मादक पदार्थों के सौदागर अपनी हरकतों से बाज नहीं आते और रोजाना पुलिस की कठोर कार्यवाही के बाद भी शहर में पुलिस अवैध हथियारों के साथ आरोपियों को गिरफ्तार भी करती है । लेकिन आरोपी अपने गंभीर मंसूबों को अंजाम देने में बाज नहीं आ रहे हैं । ऐसा ही एक मामला आज राजधानी में फिर देखने को मिला जहां अवैध हथियार के साथ एक आरोपी पुलिस की ग्राफ्ट में आया वह सर्वाधिक स्थान पर आने जाने वाले लोगों को इस हथियार के बलबूते धमकी चमकी दे रहा था अगर यह हथियार धोखे से चल जाता तो किसी की जान भी जा सकती थी ।

मामला है रायपुर के थाना गुढ़ियारी क्षेत्र चौक पास एक व्यक्ति अपने पास रखें हुए देशी कट्टे से आने जाने वाले लोगों को आतंकित कर रहा है। थाना प्रभारी गुढ़ियारी को मिली सूचना के बाद पुलिस टीम ने आरोपी नितिन कुमार डहरिया उर्फ बंटी को दो जिन्दा कारतूस एवं कट्टा सहित रंगे हाथ पकड़ लिया ।

यह भी पढ़े :- डॉलर के मुकाबले रुपया हुआ कमजोर…

पुलिस ने अवैध हथियार जप्त कर आरोपी के खिलाफ गुढ़ियारी थाना में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज किया गया है । साथ ही पुलिस इस बात की भी विवेचना कर रही है कि यह हथियार किसने बेचा और अन्य कितने लोगों इस तरह के अवैध हथियार रखें हुए हैं , यह हथियार वह कहां से खरीद कर लाया है ,और बिक्री करने वाला शख्स कौन है ।

गिरफ्तार आरोपी – नितिन कुमार डहरिया उर्फ बंटी

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments