Friday, July 4, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयझारखंड में सियासत हुई तेज, चम्पई को मुख्यमंत्री पद एवं पूर्व मुख्यमंत्री...

झारखंड में सियासत हुई तेज, चम्पई को मुख्यमंत्री पद एवं पूर्व मुख्यमंत्री के भाई को उपमुख्यमंत्री का दायित्व झारखंड में सियासत हुई तेज

झारखंड| झारखंड के राज्यपाल ने झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक दल के नेता चंपई सोरेन को शुक्रवार दोपहर मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित कर दिया है । चंपई सोरेन को बहुमत साबित करने के लिए 10 दिन का समय दिया गया है। यह खबर है ,कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा। कहा जा रहा है, कि सोरेन परिवार में मुख्यमंत्री पद के लिए मचे घमासान के बात चंपई सोरेन को आगे किया गया।

हेमंत सोरेन के भरोसेमंद साथी हैं। सत्ताधारी गठबंधन के विधायकों की सुरक्षा के लिए उन्हें बाहर भेजा जा रहा हैं। खबर है ,कि सभी विधायकों को हैदराबाद भेजा जाएगा, जब बहुमत सिद्ध करने के समय होगा तब उन्हें वापस लाया जाएगा। झारखंड के नये मुख्यमंत्री चंपई सोरेन शपथ ग्रहण समारोह के पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन एवं उनकी पत्नी का आशीर्वाद लेने उनके निवास पहुंचे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments