Friday, March 21, 2025
Homeछत्तीसगढ़दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर में रहेंगे पंजाब के सीएम Bhagwant Maan

दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर में रहेंगे पंजाब के सीएम Bhagwant Maan

रायपुर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Maan) 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। वो 29 और 30 अक्टूबर को प्रदेश के कई विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। 29 अक्टूबर को भगवंत कवर्धा से प्रत्याशी राजा खड्गराज सिंह और बिलासपुर से प्रत्याशी उज्वला कराडे के समर्थन में प्रचार करेंगे। जबकि 30 अक्टूबर को कांकेर के भानुप्रतापपुर जाएंगे। यहां वो भानूप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी और प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी के समर्थन में प्रचार करेंगे। आम आदमी ने एक बयान जारी करते हुए ये सूचना दी है।

पंजाब के सीएम Bhagwant Maan का छत्तीसगढ़ दौरा…

आप द्वारा जारी बयान के मुताबिक सीएम भगवंत मान (Bhagwant Maan) के दौरे का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने जो विकास के काम किए हैं, उससे छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में भगवंत मान साहब की लोकप्रियता बढ़ी है। यही वजह है, छत्तीसगढ़ में भी उनके चुनावी कार्यक्रम कराने को लेकर प्रत्याशी और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। अलग-अलग क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भगवंत मान साहब के कार्यक्रम कराने का आमंत्रण आ रहा है। जिसे पार्टी की छत्तीसगढ़ की इकाई ने केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया है। हमारा प्रयास है, प्रदेश कब अलग-अलग क्षेत्रों में भगवंत मान साहब की अधिक से अधिक सभाएं हों।

पंजाब के सीएम Bhagwant Maan 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे

आम आदमी पार्टी ने ये भी बताया कि भगवंत मान (Bhagwant Maan) के दौरे को सफल बनाने के लिए प्रदेश प्रभारी संजीव झा 26 अक्टूबर को रायपुर पहुंच रहे हैं। वो उन सभी क्षेत्रों का दौरा करेंगे, जहां भगवंत मान का कार्यक्रम तय हुआ है। भगवंत मान का ये चुनावी कार्यक्रम सफल हो , इसके लिए अभी से तैयारी शुरू हो चुकी है। पार्टी के चुनाव प्रचार समिति भगवंत मान के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें :- कुमारी शैलजा के बयान पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष Lakshmi Verma का बड़ा हमला…

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

× How can I help you?