Tuesday, January 20, 2026
Homeअपराधऑनलाइन सट्टा के खिलाफ रायपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही...

ऑनलाइन सट्टा के खिलाफ रायपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही…

0 करोड़ों रुपए मिले बैंक खातों में 

रायपुर।  राजधानी में ऑनलाइन महादेव एप के खिलाफ रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए सटोरिए और खाते किराए पर लेने वाले 15 आरोपित गिरफ्तार को गिरफ्तार किया है। इस मामले में 5 पासबुक, 12 चेकबुक समेत 12 ATM जब्त किए गए हैं। वहीं बैंक खातों में करोड़ों रुपए मिले हैं। साइबर सेल और खमतराई थाना पुलिस ने मिलकर कार्रवाई की है। आरोपी व्यक्तियों की बिना जानकारी के उनके व्यक्तिगत दस्तावेज और नाम का उपयोग कर बैंको में खाता खुलवाते थे। जिसके बाद आरोपी बैंक खातों में अवैध तरीके से करोड़ों रुपयों का लेनदेन करते थे। इन ट्रांजेक्शंस से आरोपियों को कमीशन मिलता था।

बात दे कि इन बैंक खातों में महादेव ऑनलाईन सट्टा एप के रुपयों के लेनदेन की बात कही जा रही है। इस मामले में तीन अलग-अलग थानों में दर्ज प्रकरणों के आधार पर 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें-गुढ़ियारी थाना से 5, खमतराई थाना से 8 और तेलीबांधा थाना से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments