मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में पिता-पुत्री के रिश्ते का शर्मसार करने वाली घटना सामने आया है। यहां कलयुगी पिता ने अपने ही 13 वर्षीय सगी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। शराब के नशे में पिता ने खुद की बेटी को हवस का शिकार बनाया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
ये घटना मुंगेली जिला के फास्टरपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक पंडोतरा गांव में एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पत्नी और पीड़ित बेटी ने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो समेत आईपीसी की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने 36 वर्षीय आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें :- राहुल गांधी के पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव