Monday, April 21, 2025
Homeधर्मHappy Navratri 2023 : शारदीय नवरात्रि का आज से आगाज, राष्ट्रप‎ति मुर्मू,...

Happy Navratri 2023 : शारदीय नवरात्रि का आज से आगाज, राष्ट्रप‎ति मुर्मू, पीएम मोदी स‎हित अनेक राजनेताओं ने दीं शुभकामनाएं

नई दिल्ली । शक्ति की भक्ति का पर्व शारदीय नवरात्रि आज से शुरू हो गया है। मां दुर्गा के 9 स्वरूपों को समर्पित है, हर दिन माता के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा होती है। र‎विवार से शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की छत्तीसगढ़ सहित देश भर के मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के ‎लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है।

Navratri 2023 : सभी के जीवन में सुख, समृ‎द्धि और खुशहाली की कामना की

इस अवसर पर राष्ट्रप‎ति द्रौपदी मर्मू , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा सहित केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने देशवासियों को नौ रा‎त्रि की शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रप‎ति द्रौपदी मुर्मू ने देशवा‎सियों को नौ रा‎त्रि पर शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, समृ‎द्धि और खुशहाली की कामना की है।

यह भी पढ़ें :- अबकी बार 75 पार करेगी कांग्रेस : सुशील आनंद शुक्ला

इधर पीएम मोदी ने एक्स पर शुभकामना संदेश पोस्ट करते हुए कहा ‎कि नौ रात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री के चरणों में कोटि-कोटि वंदन। उनसे प्रार्थना है कि देश के जन-जन को शक्ति और समृद्धि का आशीर्वाद दें।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवरात्रि (Navratri) की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, शक्ति की आराधना के पावन पर्व नौ रात्र की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। माता रानी सभी पर अपनी कृपा बनाये रखें। जय माता दी!

भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, ॐ सर्वमंगल मांगल्ये, शिवे सर्वार्थसाधिके। शरण्ये त्रयम्बके गौरी, नारायणी नमोस्तुते। समस्त देशवासियों को शारदीय नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं। माँ जगत जननी से सभी के सर्वविद उत्कर्ष की प्रार्थना करता हूँ। जय माता दी! इसी तरह अन्य राजनेताओं ने भी अपनी ओर से देशवा‎सियों को शुभकामनाएं दी हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

× How can I help you?