Tuesday, October 14, 2025
HomeराजनीतिSonia Gandhi ने राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन किया दाखिल

Sonia Gandhi ने राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन किया दाखिल

जयपुर। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया नामांकन के लिए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुबह करीब 9 बजे जयपुर पहुंचीं थी उनके साथ राहुल और प्रियंका गांधी भी आए। पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह की खाली हो रही सीट पर अब सोनिया गांधी राज्यसभा जाएंगी।

बता दें कि राजस्थान में तीन सीटों पर राज्यसभा चुनाव होने हैं। दो सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है, जबकि एक सीट पर सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है। 27 फरवरी को राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के प्रस्तावक पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कई वरिष्ठ विधायक रहे। इससे पहले जयपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर सोनिया गांधी का पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सीपी जोशी, गोविंद सिंह डोटासरा, टीकाराम जूली सहित कई नेताओं ने स्वागत किया।

पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने मीडिया से बातचीत की। गहलोत ने कहा कि सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) का राजनीतिक का इतना बड़ा है कि वह किसी भी राज्य से राज्यसभा सदस्य के रूप में चुनी जा सकती थीं, लेकिन उन्होंने राजस्थान को चुना है। अब यह खबर पूरी दुनिया में जाएगी कि सोनिया गांधी ने अपनी राज्यसभा सीट के लिए राजस्थान का चुनाव किया है और इसके साथ ही राजस्थान की चर्चा पूरी दुनिया में होगी। उन्होंने कहा कि कोई इतना अनुभवी व्यक्ति अपना नामांकन यहां दाखिल करने आ रहा है। आप कल्पना कर सकते हैं कि हम सब कितने गौरवान्वित हैं। गहलोत ने आगे कहा कि अब एनडीए सरकार भी सतर्क हो जाएगी।

यह भी पढ़ें :- अयोध्या स्पेशल गाड़ी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिखाई हरी झंडी, बोले – कैबिनेट मंत्रियों के साथ मार्च में जाएंगे रामलला के दर्शन करने

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली बोले- सोनिया गांधी को राजस्थान से राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार बनाने के आग्रह को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि इससे बड़ा फैसला क्या हो सकता है। वे बोले- हमने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े से आग्रह किया था कि राजस्थान से राज्यसभा का उम्मीदवार सोनिया गांधी को बनाया जाए। यह प्रदेश के सभी कांग्रेसजनों के लिए खुशी की बात होगी। इससे बड़ा निर्णय कुछ हो नहीं सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments