रायपुर/START NEWS/ खेल मंत्री टंक राम वर्मा ने गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। खेल मंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भगवान श्री गणेश ज्ञान, बल और बुद्धि के प्रतीक हैं। शुभ-लाभ के देवता भगवान श्रीगणेश के पूजन से जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। खेल मंत्री इस शुभ अवसर पर प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं सुखमय जीवन की कामना की है।

