Friday, February 27, 2026
Homeबिलासपुरलोरमी में खेल प्रतिभाशाली युवाओं की कोई कमी नहीं, राज्य और राष्ट्रीय...

लोरमी में खेल प्रतिभाशाली युवाओं की कोई कमी नहीं, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बनाएंगे अलग पहचान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

० लोरमी में खेल अधोसंरचना को मिली नई मजबूती, 8.13 करोड़ रुपए की लागत से होगा खेल परिसर का निर्माण  ० लोरमी के युवाओं ने शानदार एमएलए कप का किया आयोजन, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की सराहना की ० डिप्टी सीएम साव ने एमएलए कप क्रिकेट के विजेता यक्ष यंग स्टार और उपविजेता बागेश्वर धाम सारीसताल पथरी को किया पुरस्कृत

बिलासपुर/लोरमी। उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक अरुण साव ने लोरमी में आयोजित एमएलए कप क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया। और प्रतियोगिता में शामिल हुए सभी खिलाड़ियों के खेल भावना की प्रशंसा की।

श्री साव ने पुरस्कार वितरण समारोह में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए निरंतर कार्य हो रहा है। इसी कड़ी में लोरमी हाई स्कूल मैदान में 20 लाख रुपए की लागत से फ्लड लाइट लगाई गई है। बाउंड्रीवाल निर्माण का कार्य प्रगति पर है। खेल परिसर निर्माण के लिए 8 करोड़ 13 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है। वहीं आगामी समय में लोरमी क्षेत्र में खेल अधोसंरचना को और अधिक मजबूत किया जाएगा।

नगर के हाई स्कूल मैदान में आयोजित एमएलए कप क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव ने कहा कि, लोरमी में प्रतिभाशाली युवाओं की कोई कमी नहीं है। यहां के युवा शिक्षा के क्षेत्र में भी आगे बढ़ रहे हैं और खेलों में भी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी लोरमी को अग्रणी बनाया जाएगा। श्री साव ने युवाओं की टीम के द्वारा शानदार एमएलए कप के आयोजन की सराहना की।

फाइनल मैच यक्ष यंग स्टार और बागेश्वर इलेवन के बीच खेला गया। जिसमें यक्ष इलेवन की टीम ने शानदार जीत दर्ज की। मैच के समापन के बाद डिप्टी सीएम श्री साव ने पुरस्कार वितरण किया। स्पर्धा की विजेता टीम यक्ष यंग स्टार औरबांधा को एक लाख नगद एवं कप, उपविजेता टीम बागेश्वर धाम सारीसताल पथरी को 51 हजार रुपए एवं कप प्रदान किया।

प्रतियोगिता का तीसरा पुरस्कार शेरा इलेवन ने जीता। टीम को नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा एवं उपाध्यक्ष डॉ. अशोक जायसवाल ने 31 हजार एवं कप प्रदान किया। चौथे स्थान प्राप्त करने वाले श्रेयांश इलेवन को पवन अग्रवाल के द्वारा 21 हजार व कप के साथ पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार भी बांटे गए।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष वर्षा विक्रम सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, कोमल गिरी गोस्वामी धनीराम यादव, गुरमीत सलूजा, प्रदेश सचिव विनय साहू, जिला उपाध्यक्ष दिनेश साहू, जिपं सदस्य अनीता कोमल साहू, रत्ना काठले, जनपद उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू, नपा उपाध्यक्ष डा अशोक जायसवाल, सभापति विश्वास दुबे, विक्रम सिंह, महाजन जायसवाल, संतोष साहू, रवि शर्मा, प्रदीप मिश्रा, सुशील यादव, राजेंद्र साहू, लेखराज सिंह, शशांक वैष्णव आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments