Saturday, December 6, 2025
Homeछत्तीसगढ़कौशाम्बी सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के तीन कांवड़ियों की मौत… सीएम विष्णुदेव...

कौशाम्बी सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के तीन कांवड़ियों की मौत… सीएम विष्णुदेव साय ने जताया शोक

रायपुर । उत्तरप्रदेश के कौशाम्बी जिले में शुक्रवार को सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के 3 कांवड़ियों की मौत हो गई, वहीं 18 घायल हैं। इस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया है। सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पर लिखा है- ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। मृतकों के शवों की वापसी और घायलों के बेहरत इलाज के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पर कहा कि उत्तरप्रदेश के कौशाम्बी में हुए सड़क हादसे में जिला बलरामपुर, छत्तीसगढ़ के तीन कांवड़ियों की मृत्यु और 18 कांवड़ियों के घायल होने की दुःखद खबर आ रही है। कौशाम्बी जिला प्रशासन द्वारा घायल कांवड़ियों को त्वरित इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। बलरामपुर जिला प्रशासन को कौशाम्बी जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर घायल कांवड़ियों के बेहतर इलाज और मृतकों के शवों की वापसी के लिए निर्देशित किया है।

ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।

यह भी पढ़ें :- स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया HIV/ एड्स के रोकथाम की जन-जागरूकता हेतु सघन प्रचार-प्रसार कार्यक्रम का किया शुभारंभ

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments