Saturday, December 6, 2025
Homeकांग्रेसकेंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का छत्तीसगढ़ दौरा

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का छत्तीसगढ़ दौरा

रायपुर। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं।  वे सुबह 11.35 पर शहीद वीर नारायण अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे। जिसके बाद वे एयरपोर्ट से दोपहर 12 बजे साइंस कॉलेज ग्राउंड पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक वे किसान महासम्मलेन में शामिल होंगे। जिसके बाद वे दोपहर 1.55 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

किसान मोर्चा का महासम्मेलन

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का आज महासम्मेलन है। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा किसानों को साधने की पूरी तैयारी कर रही है। महासम्मेलन में लगभग डेढ़ लाख किसानों की भीड़ आने की संभावना है। इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे। जिसमें वे किसानों को धान खरीदी की अंतर राशि देने की घोषणा करेंगे। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के 12 मंडल, 170 शक्ति केंद्र के 840 बूथ पर कार्यकर्ता काम कर रहे हैं। आरंग, अभनपुर और धरसीवां विधानसभा से लगभग 4 हजार किसानों को लेकर आने का लक्ष्य कार्यकर्ताओं को दिया गया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments