Thursday, July 3, 2025
Homeछत्तीसगढ़विशेष पिछड़ी जनजाति कमार बसाहट को जोडने 12 सडक़ों का केंद्रीय मंत्री...

विशेष पिछड़ी जनजाति कमार बसाहट को जोडने 12 सडक़ों का केंद्रीय मंत्री और उप मुख्यमंत्री साव ने किया भूमिपूजन

महासमुंद। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पीएम जनमन योजना अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति कमार बसाहट को जोडने के लिए महासमुंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम झालखमरिया में आज 12 सडक़ों का भूमिपूजन किया। क्षेत्र में बनने वाले सडक़ों की लागत 9 करोड़ 64 लाख 20 हजार रुपए है।

प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान के अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति कमार बसाहट

प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान पीएम जनमन के अंतर्गत महासमुंद जिला में कुल 12 कमार बसाहट को जोडने के लिए छत्तीसगढ़ ग्रामीण सडक़ विकास अभिकरण प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तहत 12 सडक़ों की स्वीकृत की गई है। जिसका आज ग्राम झालखमहरिया में भूमि पूजन केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया।

सडक़ों की 13.800 किलोमीटर लंबाई है। जिसकी लागत 9 करोड़ 9 करोड़ 64 लाख 20 हजार रुपए का है। इसमें टी 01 झालखमहरिया से कमार डेरा तक 1.60 किमी लंबाई का सडक़ शामिल है जिसकी लागत 1 करोड़ 31 लाख रुपए है।

यह भी पढ़ें :- PM Modi ने 1 लाख लाभार्थियों को जारी किया प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त

इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरूण साव, सांसद चुन्नीलाल साहू, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकार, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा एवं रूप कुमारी चौधरी, सरपंच यशवंत साहू, सरपंच यशवंत साहू व कलेक्टर प्रभात मलिक मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments