Friday, March 21, 2025
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में बदल सकता है मौसम का मिजाज... गरज चमक के साथ...

छत्तीसगढ़ में बदल सकता है मौसम का मिजाज… गरज चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ चलने की संभावना

रायपुर । छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम खुशनुमा हो गया है। द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही बारिश होने की संभावना भी है। यहां 7 जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। बादलों से उमस बढ़ने लगी है। तापमान में अगले 3 दिनों तक बदलाव की संभावना नहीं है। सबसे गर्म दुर्ग रहा है। यहां पारा 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद मध्य छत्तीसगढ़ में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक बारिश के आसार, 7 जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार

मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश का मौसम बदलवा हुआ है। आने वाले 2 दिनों तक मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है। आज शनिवार को प्रदेश में मौसम का खुशनुमा है। बादल छाए हुए हैं। बारिश की संभावना भी है। प्रदेश के एक-दो जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही एक-दो जगहों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ चलने की संभावना है। अगले 2 दिनों में मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें :- BJP के न्यौते पर 9 देशों के 17 राजनीतिक प्रतिनिधि आएंगे भारत, लोकसभा चुनाव का लेगें जायजा

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दुर्ग और राजनांदगांव में दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में दर्ज किया गया। साथ ही रायपुर में अधिकतम तापमान 41.6 और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

× How can I help you?