Sunday, May 31, 2026
Homeछत्तीसगढ़श्रम दिवस पर गांधी चौक, रायपुर में श्रमिकों का सम्मान करेंगे मुख्यमंत्री...

श्रम दिवस पर गांधी चौक, रायपुर में श्रमिकों का सम्मान करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। बुधवार एक मई को श्रम दिवस के अवसर पर गांधी चौक, रायपुर में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय श्रमिकों का सम्मान करेंगे। ये वो श्रमिक हैं जो गांधी चौक रायपुर में दशकों से रोजाना इकट्ठा होते हैं, जहाँ वो अपने काम-काज की तलाश में ग्रामीण अंचलों से पहुंचते हैं। इस स्थान का ऐतिहासिक महत्व है।

श्रम दिवस के अवसर पर इन्हीं मेहनतकश श्रमिकों का सम्मान श्री साय करेंगे। कार्यक्रम का समय सुबह साढ़े नौ बजे निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें :- आकाशीय बिजली की चपेट में पिता,पुत्री,पुत्री ने तोड़ा दम…

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments